नई दिल्ली। Realme अपने अगले X3 स्मार्टफोन सीरीज को 25 जून को भारत में लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी अपने सोशल मीडिया हैंडल से इस स्मार्टफोन सीरीज के बारे में टीज कर रहा था। आपको बता दें कि Realme X3 SuperZoom को यूरोपीय बाजार में पिछले महीने 26 मई को लॉन्च किया जा चुका है। जबकि, Realme X3 को पहली बार लॉन्च किया जाएगा। Realme X3, X3 SuperZoom को ड्यूल पंच-होल डिस्प्ले पैनल और क्वाड रियर कैमरा सेट-अप के साथ लॉन्च किया जा सकता है। भारतीय बाजार में Realme X3 SuperZoom को यूरोप में लॉन्च हुए डिवाइस के मुकाबले अलग प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी की तरफ से इसके किसी फीचर के बारे में फिलहाल टीज नहीं किया गया है।
Realme ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस
स्मार्टफोन के लॉन्च डेट का खुलासा किया है। कंपनी अपने इस अगले प्रीमियम
स्मार्टफोन सीरीज को भी ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए लॉन्च करेगी। कंपनी ने
अपने ट्वीट में लिखा है कि इसमें 60x
SuperZoomSuperSpeed मोड
दिया जाएगा। साथ ही, इसमें 4th जेनरेशन के नाइटस्केप मोड का इस्तेमाल
किया जाएगा। कंपनी ने अपने प्रोमो में फोन के फ्रंट पैनल को दर्शाया है।
#TheXIsHere with a super camera built to capture the stars & a starry mode available for the first time on a #realme smartphone with 4th generation of Super Nightscape!#60XSuperZoomSuperSpeed
— realme (@realmemobiles) June 17, 2020
Launching #realmeX3 & #realmeX3SuperZoom on 25th June, 12:30 PMhttps://t.co/v7Xkm8HALx pic.twitter.com/QfhHwgxyWT
Realme X3
SuperZoom को
यूरोपीय बाजार में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ SoC के साथ लॉन्च किया गया है। यूरोपीय बाजार
में इसे 12GB तक RAM और 256GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया
है। भारत में इसे 8GB RAM + 128GB वेरिएंट में भी लॉन्च किया जा सकता है।
यूरोपीय बाजार में लॉन्च हुए फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.6 इंच
का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले पैनल दिया गया
है। फोन के बैक में क्वाड रियर कैमरा सेट-अप दिया जा सकता है।
इसमें प्राइमरी सेंसर 64MP का दिया जा सकता है। इसके अलावा 8MP का पेरिस्कोप लेंस दिया जा सकता है जो कि 5x ऑप्टिक और 60x डिजिटल जूम को सपोर्ट कर सकता है। साथ ही, इसमें 8MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया जा सकता है। फोन के फ्रंट में ड्यूल पंच-होल सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। इसमें एक 32MP का जबकि दूसरा 2MP का सेंसर दिया जा सकता है। फोन को पावर देने के लिए 4,200mAh की बैटरी दी जा सकती है। फोन में फास्ट चार्जिंग फीचर भी दिया जा सकता है।
Reviewed by Admin
on
June 17, 2020
Rating:


No comments: