Infinix Hot 9 और Hot 9 Pro स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किए गए हैं, दोनों में 5,000mAH की बैटरी मिलेगी
Infinix Hot 9 और Hot 9 Pro कीमत
कंपनी ने इनफिनिक्स हॉट 9 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी
स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,499 रुपये और हॉट 9 प्रो के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज
वेरिएंट की कीमत 9,499 रुपये रखी है। इन दोनों स्मार्टफोन को ओशन ब्लू और वॉयलेट कलर
ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है। वहीं, दोनों स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट
पर होगी। Infinix Hot 9 Pro की बिक्री 5 जून से शुरू होगी, जबकि Infinix Hot 9 स्मार्टफोन
8 जून से ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा।
Infinix Hot 9 स्मार्टफोन स्पेसिफिकेशन
Infinix Hot 9 स्मार्टफोन में 6.6 इंच का एचडी
प्लस डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल है। साथ ही इस स्मार्टफोन में
बेहतर परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Helio P22 ओक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। वहीं,
यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 10-संचालित XOS 6.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कैमरे
की बात करें तो इस स्मार्टफोन में यूजर्स को एक क्वाड कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें
13-मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस, 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर, 2-मेगापिक्सल का मैक्रो
लेंस और लो-लाइट सेंसर है। इसके अलावा इस फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी
कैमरा जोड़ा गया है।
Infinix Hot 9 स्मार्टफोन बैटरी
कंपनी ने इनफिनिक्स हॉट 9 स्मार्टफोन में 4 जी
वीओएलटीई, माइक्रो यूएसबी पोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 और 3.5 मिमी ऑडियो जैक जैसे
कनेक्टिविटी फ़ीचर दिए हैं। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में यूजर्स को 5,000 एमएएच की
बैटरी मिली है।
Infinix Hot 9 Pro प्रो फीचर्स
Infinix Hot 9 Pro में 6.6 इंच का फुल एचडी प्लस
पंच होल डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल है। साथ ही इस स्मार्टफोन
में मीडियाटेक हीलियो P22 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड
10-संचालित XOS 6.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कैमरे की बात करें तो, उपयोगकर्ताओं
को इस स्मार्टफोन में एक क्वाड कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी
लेंस, 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर, 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और लो-लाइट सेंसर
है। इसके अलावा इस फोन के फ्रंट में एलईडी फ्लैश लाइट के साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी
कैमरा दिया गया है।
Infinix Hot 9 Pro बैटरी और कनेक्टिविटी
कंपनी ने Infinix Hot 9 Pro स्मार्टफोन में 4G VoLTE, माइक्रो USB पोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 और 3.5mm ऑडियो जैक जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में यूजर्स को 5,000 एमएएच की बैटरी मिली है।
Reviewed by Admin
on
May 29, 2020
Rating:



No comments: