भारत में लॉन्च हुआ Samsung Galaxy A51 का नया वैरिएंट, जानें कीमत

भारत में लॉन्च हुआ Samsung Galaxy A51 का नया वैरिएंट, जानें कीमत




सैमसंग ने भारतीय बाजार में अपने स्मार्टफोन गैलेक्सी A51 (रिव्यू) का नया संस्करण पेश किया है। सैमसंग गैलेक्सी A51 को अब 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में भी खरीदा जा सकता है। आपको बता दें कि गैलेक्सी A51 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन है।

नए वैरिएंट की कीमत 27,999 रुपये है। 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट तीन कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा जिसमें प्रिज़्म क्रश ब्लैक, प्रिज़्म क्रश व्हाइट और प्रिज़्म क्रश ब्लू शामिल हैं। गैलेक्सी A51 के नए वेरिएंट की बिक्री ऑफलाइन और ऑनलाइन स्टोर से शुरू हो गई है।

Samsung Galaxy A51 Specification 

इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 10 आधारित वन यूआई 2.0 मिलेगा। फोन में 6.5 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा। डिस्प्ले में एक पंचहोल भी है जिसे कंपनी ने इनफिनिटी ओ डिस्प्ले कहा है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। गैलेक्सी A51 में ऑक्टाकोर Exynos 9611 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलेगी।

Samsung Galaxy A51 Camera 

गैलेक्सी A51 में चार रियर कैमरे हैं, जिनमें मुख्य कैमरा 48-मेगापिक्सल f / 2.0 अपर्चर वाला है। दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड है। तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है और चौथा लेंस 5 मेगापिक्सल की गहराई के लिए है। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा होगा।

 

 Samsung Galaxy A51 Battery

सैमसंग के इस फोन में 4 जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट और 4500mAh की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन के साथ 25 वॉट का फास्ट चार्जर भी मिलेगा। इस फोन में एक खास फीचर है जो केवल भारत के लिए है। इस फीचर की मदद से मैसेंजर ऐप जरूरत के हिसाब से मैसेज को कस्टमाइज करेगा। उदाहरण के लिए, आज आपकी ट्रेन है और यदि बुकिंग का संदेश 4 दिन पहले आया है, तो वह संदेश गैलेक्सी ए 51 में आज सबसे ऊपर दिखाई देगा।


भारत में लॉन्च हुआ Samsung Galaxy A51 का नया वैरिएंट, जानें कीमत भारत में लॉन्च हुआ Samsung Galaxy A51 का नया वैरिएंट, जानें कीमत Reviewed by Admin on May 28, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.